27 जनवरी 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

82
13 मई 2022 राशिफल
8 मई 2022 का राशिफल

rashifal and panchang of 27 january : 27 जनवरी 2022 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

बृहस्पतिवार का पंचांग

27 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- दशमी रात के 02.16 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा सुबह के 08.51 बजे तक। उसके बाद अनुराधा अगले दिन सुबह 07.10 बजे तक। योग- वृद्धि रात के 01.05 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.12 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.56 बजे। राहुकाल- दिन के 01.55 से 03.15 बजे तक। अभिजीत- 12.13 से 12.55 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

शुक्रवार का पंचांग

28 जनवरी। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- माघ। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- एकादशी रात के 11.35 बजे तक। नक्षत्र- ज्येष्ठा अगले दिन सुबह के 05.08 बजे तक। योग- ध्रुव रात के 09.41 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 07.11 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.57 बजे। राहुकाल- दिन के 11.13 से 12.34 बजे तक। अभिजीत- 12.13 से 12.56 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

27 जनवरी 2022 का राशिफल

पढ़ें 27 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आप मन की अपेक्षा दिमाग का प्रयोग करेंगे। जहां हानि का खतरा है, वहां से भी आकस्मिक लाभ मिल सकता है। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब होने से दौड़-धूप करनी पड़ेगी। इससे खर्च बढ़ेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आपको ज्यादा लाभ की उम्मीद नहीं रहेगी। दिन के आरंभ से ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप कार्य करने का उत्साह खत्म करेगा। कार्यक्षेत्र में असुरक्षा का वातावरण महत्वपूर्ण निर्णय लेने से रोकेगा।

यह भी पढ़ें- सकारात्मकता है बड़ी ताकत इससे मिलती है निश्चित सफलता

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कुछ दिनों से चल रही तनाव की स्थिति में सुधार आने लगेगा। कामकाज की चिंता सताएगी, फिर भी अधिक भागदौड़ से बचें। अन्यथा आवश्यक कार्य नहीं कर पाएंगे। संतोषी वृति अपनाएंगे तो सुखी रहेंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज बेझिझक जोखिम लें। लाभ ही होगा। एक बार सफ़लता का स्वाद चखने के बाद अधिक निष्ठा से कार्यों में तल्लीन हो जाएंगे। धन की आमद एक साथ कई मार्गों से होने पर उत्साहित रहेंगे।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आप भविष्य की योजनाओं को आज अंतिम रूप दे सकते हैं। हालांकि आज का दिन आपके लिए उदासीनता भरा रहेगा। कामकाज में व्यस्तता के कारण आपको शारीरिक थकान का अनुभव होगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 27 जनवरी 2022 का राशिफल सतर्क रहने का है। कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए। अन्यथा आपकी गुप्त बातें अन्य लोगों तक पहुंच सकती है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज आपका ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम और मनोरंजन पर अधिक रहेगा। परिणामस्वरूप जल्दबाजी में कार्य करेंगे। इससे कुछ त्रुटि होने की संभावना है। अतः कार्यक्षेत्र में सतर्क होकर कार्य करें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) मनोकामना पूर्ति का योग बन रहा है। घर के सदस्यों को प्रसन्न करने में पसीने छूटेंगे। खर्च करने के बाद भी वे कोई न कोई नुक्स अवश्य निकालेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज कम मेहनत और समय में ही कामकाज में आशाजनक परिणाम मिलेगा। अन्य कार्यों में भी सहज सफलता मिलने से उत्साही रहेंगे। आर्थिक स्थिति में दृढ़ता आएगी। संचय कर सकेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) बीते कल की तुलना में आज का दिन अधिक अच्छा रहेगा। दिन के आरंभ से ही मन में पर्यटन व मनोरंजन का भूत सवार रहेगा। कार्य-व्यस्तता अन्य दिनों की तुलना में अधिक रहेगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) सहकर्मियों से किसी बात को लेकर अनबन होगी। हालांकि जल्दी ही सुलह भी हो जाएगी। धर्म-कर्म में आज रुचि कम ही रहेगी। टोने-टोटको में कुछ समय देंगे। लेकिन निष्ठा की कमी रहेगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) जन्म स्थान से दूर व्यवसाय करने वाले को आकस्मिक लाभ की संभावना है। धन की आमद एक से अधिक मार्ग से होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। सुख-सुविधा के साधन जुटाएंगे।

नोट- 27 जनवरी 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज दक्षिण और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दही खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- वास्तु और ग्रहों के संतुलन से एक-दूसरे की कमी दूर करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here