28 अगस्त 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

128
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
15 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 28 August : 28 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग

28 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- षष्ठी रात के 08.56 बजे तक। नक्षत्र- भरणी पूरा दिन पूरी रात तड़के 03.35 बजे तक। योग- ध्रुव पूरा दिन पूरी रात। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.57 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.47 बजे। राहुकाल- दिन के 09.10 से 10.46 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.56 बजे से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग

29 अगस्त। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- श्रावण। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- सप्तमी रात के 11.25 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका पूरा दिन पूरी रात। योग- ध्रुव सुबह के 06.45 बजे तक। उसके बाद दिशा वरीयान। शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.58 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.46 बजे। राहुकाल- शाम के 05.10 से 06.46 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.56 बजे से 12.47 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

28 अगस्त 2021 का राशिफल

पढ़ें 28 अगस्त 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? आप अपने जन्म के समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन उत्तम लाभदायक है। यदि आपको व्यापार में जोखिम उठाना पड़े, तो अवश्य उठाएं। आपको इसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ होगा। कोई परेशान व्यक्ति मिल सकता है। उसकी मदद करें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला फल वाला है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। परिवार में शुभ व मांगलिक कार्य का योग बन रहा है। इसमें आपको किसी वरिष्ठ की सलाह की आवश्यकता होगी।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) दिन आपके लिए सुखद रहेगा। कुछ समय से चल रहे कानूनी विवाद में आज आपको सफलता मिलेगी। इससे काफी समय से चल रही उलझनों से मुक्ति मिलेगी। आज आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें- शाबर मंत्र के कुछ उपयोगी प्रयोग, समस्या होगी दूर

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल लेकर आया है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधा दूर होने का योग है। इसके लिए गुरुजनों के सहयोग की आवश्यकता होगी। धार्मिक यात्रा पर रवाना हो सकते हैं।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक है। काफी समय व्यवसाय के रुके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। भविष्य में इसका लाभ मिलेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 28 अगस्त 2021 का राशिफल अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों की उन्नति का योग बन रहा है। आपको सभी कार्यों में अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। वे आपके साथ खड़े नजर आएंगे।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) कार्यक्षेत्र में कुछ नवीनता ला सकें, तो आगे चलकर आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। इससे काम में नई जान आएगी। शाम अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज भाग्य आपके हाथ में है। जितना श्रम करेंगे, उतना लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा को विशेष कार्य की जिम्मेदारी आप को सौंपी जा सकती है। उसे समय  पर पूरा कर स्थिति सुदृढ़ कर सकेंगे।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन आपके अनुकूल है। कम प्रयास से ही आपके काम बन जाएंगे। आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगा। हालांकि दिन भर भागदौड़ रहेगी। इससे थकावट महसूस करेंगे।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। घर-बाहर चिंता और तनाव से घिरे रह सकते हैं। माहौल में नकारात्मकता बढ़ेगी। परेशान करने वाला समाचार मिल सकता है। संयम रखें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रख सके तो दिन ठीक-ठाक रहेगा। अन्यथा अकारण विवाद में फंस जाएंगे। कार्यक्षेत्र में भी अधिकारी से तनाव हो सकता है। सोम सोमाय नमः का जप करें।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) नौकरी से जुड़ें लोगों के लिए आज दिन अनुकूल है। कोई नया कार्य सौंपा जा सकता है। इससे आपका कद बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने का योग है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

नोट- 28 अगस्त 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

संदर्भ- विक्रम संवत, भारतीय पंचांग और ज्योतिष।

यह भी पढ़ें- राशि के आधार पर जानें अपना व्यक्तित्व और भाग्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here