28 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

1760
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
17 मार्च 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 28 March : 28 मार्च 2022 का राशिफल और दो दिन का पंचांग। जानें कि कैसा रहेगा आपका दिन। पंचांग में देखें सूर्योदय व सूर्यास्त का समय। साथ ही पढ़ें शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

सोमवार का पंचांग

28 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- एकादशी शाम के 04.15 बजे तक। नक्षत्र- श्रावण दिन के 12.24 बजे तक। योग- सिद्ध शाम के 05.40 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.16 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.37 बजे। राहुकाल- प्रातः के 07.49 से 09.21 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.02 से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

मंगलवार का पंचांग

29 मार्च। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- चैत्र। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- द्वादशी दिन के 02.38 बजे तक। नक्षत्र- धनिष्ठा दिन के 11.28 बजे तक। योग- साध्य दिन के 03.14 बजे तक। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.15 बजे। सूर्यास्त- सायं 18.37 बजे। राहुकाल- दिन के 03.32 से शाम के 05.04 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 12.01 से 12.51 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

28 मार्च के राशिफल को पढ़िए

जानें 28 मार्च 2022 का राशिफल में कैसे बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) रोजगार के क्षेत्र में सार्थक परिणाम मिलने की उम्मीद है। संपत्ति संबंधी योजना बनेगी। सामाजिक और धार्मिक कार्य में सफलता का योग है। राजनीतिक प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। फंसे धन की प्राप्ति की दिशा में सफलता मिलेगी। प्रयास जारी रखें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) सद्विवेक से पारिवारिक समस्या से मुक्ति एवं जनहित कार्यों से ख्याति संभव है। भ्रमण की योजना बनेगी। सुख के साधन में वृद्घि तथा राजनीति से लाभ संभव। यात्रा में सतर्कता रखें। प्रियजन के साथ से खुशी मिलेगी। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। यदि किसी कर्ज में फंसे हैं तो उससे निकलने की दिशा में सार्थक पहल होगा। जीवनसाथी के साथ से प्रसन्नता मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से चिंता रह सकती है।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) प्रियजनों से मुलाकात मन को प्रसन्न करने वाला और बेहतर होगा। धार्मिक कार्य के अवसर मिलेंगे। सोच-विचार कर लिया गया निर्णय लाभकारी होगा। राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वालों के लिए बेहतर योग है। बिगड़े काम बनेंगे। अनावश्यक विवाद से बचें और वाणी पर संयम रखें।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। आज आपकी कुशलता से कटु संबंध सुधरेंगे। वाहन चलाने के दौरान सतर्क रहें। नई योजना से कारोबार में चौतरफा फायदा हो सकता है। धार्मिक कार्य से शांति मिलेगी एवं प्रियजन का सहयोग मिलता रहेगा।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय जातकों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी और अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। शासन-प्रशासन के कार्यों में सफलता और परिवारजन से खुशी का योग है। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। संतान की से सतर्क रहें।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) धार्मिक कार्य सफल होंगे। संबंधियों से आपके व्यवहार से मतभेद हो सकता है। अतः वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में  सफलता मिलेगी। घरेलू कार्यों में व्यय व कारोबार में लाभ का योग है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) 28 मार्च 2022 का राशिफल मिला-जुला है। वरिष्ठ अधिकारी के सहयोग से व्यवसाय में लाभ का अवसर बनेगा। उधारी देने में धोखा हो सकता है। पठन-पाठन में आज रुचि बढ़ेगी। बड़ों का साथ मिलेगा। सुनियोजित प्रयास से कार्यक्षेत्र की बाधा दूर होगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) अपने कौशल और चातुर्य से पुरानी गुत्थी सुलझा सकेंगे। संतान पक्ष से खुशी का योग है। व्यवसाय संबंधी यात्रा में सफलता मिलेगी। सत्संग से मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक पक्ष का विकास संभव हो सकेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें और क्रोध से बचें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रियजनों के मिलन से खुशी का अनुभव करेंगे। शासन-प्रशासन के कार्य सफल होंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। अनुभव का लाभ मिलेगा। आज धार्मिक कार्य सफल होंगे। अनावश्यक विवाद एवं अपव्यय से बचें।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) अनुभव के उपयोग से सफलता मिलेगी। कामकाज में सावधानी बरतें, अन्यथा अपयश हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वालों को सफलता मिलेगी। रोजगार में लाभ का योग है। यात्रा से कार्यसिद्धि होगी। बिगड़े संबंध सुधरेंगे।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) विरोधियों के कारण कार्यक्षेत्र में थोड़ी बाधा होगी। अंततः अपने लोगों की सहायता से सफलता मिलेगी। रोजगार के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। प्रियजन के स्वास्थ्य में सुधार से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्य करने का योग है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

नोट- 28 मार्च 2022 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और दक्षिण-पूर्व की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो दर्पण देखकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- ग्रह और वास्तु दोष को मामूली उपायों से सुधारें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here