आठ जून का राशिफल और दो दिन का पंचांग

170
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग
22 मई 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग

rashifal and panchang of 8 June : आठ जून का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग भी पढ़ें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ व अशुभ समय के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि आज किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

मंगलवार का पंचांग

08 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- त्रयोदशी सुबह के 11.24 बजे तक। नक्षत्र- भरिणी सुबह के 05.36 बजे तक। उसके बाद कृतिका। योग- अतिगंड सुबह के 05.42 बजे तक। उसके बाद सुकर्मा। दिशा शूल- उत्तर और वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.18 बजे। राहुकाल- दिन के 03.49 से 05.33 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.52 बजे से 12.48 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

बुधवार का पंचांग

09 जून। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- ज्येष्ठ। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्दशी दिन के 01.57 बजे तक। नक्षत्र- कृतिका सुबह के 08.44 बजे तक। योग- सुकर्मा सुबह के 06.48 बजे तक। उसके बाद धृति। दिशा शूल- उत्तर और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.23 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.18 बजे। राहुकाल- दिन के 12.20 से 02.05 बजे तक। अभिजीत नहीं है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

आठ जून का राशिफल

पढ़ें आठ जून का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा किसका दिन? पाठकों की लगातार मांग को देखते हुए राशिफल देने में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब आप जन्म के समय के आधार पर निर्धारित होने वाली राशि के साथ ही बोलने वाले नाम के पहले अक्षर को भी शामिल किया है। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में बांटकर भी दिया गया है। यह विधि भी प्रचलित है।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) विवाद से बचने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन आदि मशीनरी के प्रयोग में बरतें। दुर्घटना का खतरा है। शारीरिक तकलीफ रह सकती है। कार्यक्षेत्र में कामकाज ठीक चलेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जिस कार्य में भी हाथ डालेंगे, सफलता कदम चूमेगी। घर और बाहर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रसन्नता की स्थिति बनेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

यह भी पढ़ें- गणेश के अद्भुत मंत्र और उसकी प्रयोग विधि

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) कार्यक्षेत्र में व्यस्तता का योग बनेगा। जितनी मेहनत करेंगे, तदनुसार अपेक्षित लाभ नहीं मिल सकेगा। इससे मन खिन्न रहेगा। कोई करीबी आपको अपने आचरण से ठेस पहुंचा सकता है। सतर्कता बरतें।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आपका पुरुषार्थ ही आपका दिन निर्धारित करेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही फल प्राप्त होगा। अपनी गुप्त बात किसी से साझा नहीं करें। इससे नुकसान हो सकता है। परिवार में विवाद संभव है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) कोई नकारात्मक सूचना प्राप्त हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नुकसान का खतरा है। शेयर मार्केट और म्युचुअल फंड आदि में काम करने वाले को लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आठ जून का राशिफल आपके अनुकूल है। पुरानी लंबित योजना को क्रियान्वित करने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका कद और बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होने का योग बन रहा है।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आर्थिक रूप से दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आय सीमित रहेगी। अचानक खर्च बढ़ सकता है। किसी से कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। अभी उससे परहेज करें। जीवनसाथी के सहयोग से स्थिति नियंत्रित होगी।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) घर और बाहर आपके लिए प्रसन्नता का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। समय से पहले लक्ष्य पूरा करने से मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों के साथ पार्टी का आनंद प्राप्त हो सकता है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सावधान रहें। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। काफी समय से रुका कार्य पूरा हो सकता है।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) भविष्य के लिहाज से समय अनुकूल है। यदि कार्यक्षेत्र में बदलाव या विस्तार की योजना है तो आगे बढ़ें। अभी सफलता मिलने का योग बन रहा है। कारोबारियों को साझेदारों से सतर्क रहना चाहिए।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) पिछले समय की गई मेहनत का फल प्राप्त होने का समय आ रहा है। कारोबारियों को लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समाजसेवा करने वाले का प्रभाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीक रहेगी। अधिकारी का साथ मिलेगा। परिवार में भी प्रसन्नता का माहौल रहेगा। किसी समारोह में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा।

नोट- आठ जून का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो गुड़ खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- स्वयंसिद्ध शाबर मंत्र के प्रयोग से हर समस्या होगी दूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here