नौ अक्टूबर 2021 का राशिफल और दो दिन का पंचांग

100
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।
चौदह अप्रैल 2022 राशिफल और दो दिन का पंचांग।

rashifal and panchang of 9 October : नौ अक्टूबर 2021 का राशिफल पढ़ें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन। दो दिन का पंचांग देखें। इसमें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय है। शुभ और अशुभ काल के साथ नक्षत्र व योग की जानकारी है। दिशा शूल में देखें कि किस दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। उस ओर जाना जरूरी हो तो बचाव के उपाय पढ़ें।

शनिवार का पंचांग (तृतीया व चतुर्थी)

09 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- तृतीया दिन के 07.48 बजे तक। उसके बाद चतुर्थी पूरा दिन पूरी रात तड़के 04.55 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा शाम के 04.47 बजे तक। योग- प्रीति शाम के 06.30 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.18 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.58 बजे। राहुकाल- दिन के 09.13 से 10.41 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.45 से 12.31 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

रविवार का पंचांग (पंचमी)

10 अक्टूबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- आश्विन। पक्ष- शुक्ल पक्ष। तिथि- पंचमी रात के 02.14 बजे तक। नक्षत्र- अनुराधा दिन के 02.44 बजे तक। योग- आयुष्मान दिन के 03.04 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.19 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.57 बजे। राहुकाल- शाम के 04.30 से 05.57 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.45 से 12.31 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

नौ अक्टूबर 2021 का राशिफल

पढ़ें नौ अक्टूबर 2021 का राशिफल। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन? इसमें आप अपने जन्म समय और प्रचलित नाम के पहले अक्षर में से किसी भी आधार पर अपनी राशि जान सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि बोलने वाले नाम का भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर पड़ता है। उसे भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही 12 राशियों को साल के 12 महीनों में तारीख के आधार पर भी बांटकर राशिफल दिया गया है। ये सारी विधियां प्रचलित और उपयोगी हैं। पाठक सुविधानुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए ज्यादा खुशियां और सफलता के अवसर लेकर आया है। दिन के प्रारंभ में ही आपको कामकाज से संबंधित शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज आपको धन लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। हालांकि इससे सफलता अवश्य मिलेगी। पर्यटन की योजना अंतिम समय पर निरस्त हो सकती है। इसे लेकर कुछ समय मन खिन्न रहेगा।

यह भी पढ़ें- भौतिक युग में चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई भी महत्वपूर्ण

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) आप आज अपनी विद्या और बुद्धि के बल पर धन कमाएंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा भी आपके मार्ग आसान कर देगी। व्यवसायी वर्ग आज बिना संकोच के निवेश का जोखिम ले सकते हैं। उन्हें लाभ होगा।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) नौकरीपेशा लोग अधिकारियों के सहयोग से आज अधिक अच्छे तरीके से काम करेंगे। कार्यक्षेत्र में उनका कद बढ़ सकता है। परिवार के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) नौ अक्टूबर 2021 का राशिफल प्रतिकूल फल देने वाला है। लाभ के बदले आकस्मिक हानि के योग बनेंगे। बनते काम में विघ्न आने से आप जोखिम लेने से डरेंगे। आज धन की आमद अल्प रहेगी।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) दिन मिला-जुला रहेगा। पहले भाग में मनोनुकूल कार्य होने से संतोष रहेगा। धन प्राप्ति की भी संभावना बनेगी। काफी समय बाद किसी मित्र से मुलाकात होगी। परिवार में सुख शांति रहेगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन के आरंभ में आपको प्रतिकूल स्थिति का सामना करना पड़ेगा। घर में व्यर्थ की बातों पर बहस हो सकती है। इससे परिजनों के प्रति मन खराब होगा। कार्यक्षेत्र में भी निराश रहेंगे।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) शासन से लाभ के योग बनेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। कामकाजी महिलाओं के लिए समय ठीक है।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में बदलाव या विस्तार की योजना के लिए भी उचित समय है। आज वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) आज का दिन आपकी आशाओं के अनुरूप रहेगा। काफी समय से लटके कार्य पूरे हो सकते हैं। धन लाभ का भी योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में पुराने अनुबंध से अब लाभ मिल सकेगा।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) व्यवसायियों के लिए मिला-जुला समय है। कुछ बाधाओं के साथ नए अनुबंध मिल सकते हैं। हर कार्य में उलझनें होंगी। इसलिए उसे पूरा होने में विलंब होगा। घरेलू माहौल सामान्य रहेगा।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) ज्यादा कमाने के चक्कर में किसी प्रलोभन में नहीं आएं। अन्यथा अनैतिक कार्य में फंसने का खतरा है। इससे हाथ आया धन भी नष्ट हो सकता है। व्यावसायिक कारणों से यात्रा हो सकती है।

नोट- नौ अक्टूबर 2021 का राशिफल आपने पढ़ा। दिशा शूल में जाना कि आज पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा की यात्रा ठीक नहीं है। जाना जरूरी हो तो अदरक या उड़द खाकर रवाना हों। इससे दोष में कमी आएगी। यदि एक ही स्थान से चलकर वापस लौटना हो तो कुछ करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- एक साथ वास्तु और ग्रह दोष दूर करें, जीवन बनाएं खुशहाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here